फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur will become the hub of egg production

अंडा उत्पादन का हब बनेगा सहारनपुर

Wed, 25 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur will become the hub of egg production
अंडे - फोटो : SAHARANPUR
अंडा उत्पादन का हब बनेगा सहारनपुर
विज्ञापन

सहारनपुर। कुक्कुट विकास नीति के तहत सहारनपुर को अंडा उत्पादन का हब बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। अभी तक हर माह 3.74 लाख अंडे की आपूर्ति जिले से उत्तराखंड, हरियाणा एवं पड़ोसी जिलों में हो रही थी, लेकिन अब इस लक्ष्य को पांच करोड़ किया गया है। इसके तहत 1.80 करोड़ रुपये से नई आठ बड़ी यूनिट लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
वर्ष 2013 में कुक्कुट विकास नीति योजना लागू की गई। इस योजना को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया। बड़ी यूनिट 1.80 करोड़ की है, जिसमें 30 हजार मुर्गियों को रखने की शर्त है। दूसरी श्रेणी में 70 लाख रुपये की यूनिट है, जिसमें दस हजार मुर्गियों को रखने का प्रावधान है। तीसरी श्रेणी चूजा उत्पादन की इकाई है। पॉल्ट्री फार्म संचालित करने वाले व्यक्ति को पशुपालन विभाग की ओर ऋण दिलाकर 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। वर्तमान में जिले में इन यूनिटों से 3.74 करोड़ अंडों की आपूर्ति सहारनपुर के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, देहरादून, यमुनानगर और अंबाला में हो रही है, लेकिन इस दायरे को बढ़ाने और जिले को अंडा उत्पादन हब बनाने के लक्ष्य को छह करोड़ किया गया है। इसके तहत पशुपालन विभाग ने 1.80 करोड़ वाली आठ नई बड़ी यूनिट जनपद में स्थापित कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। अगले दो माह के अंदर इन यूनिटों को स्थापित कराया जाएगा। इसके अलावा 70 लाख वाली इकाईयों को बढ़ाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

चूजा उत्पादन की यूनिट भी बढ़ेंगी
वर्तमान में जिले में दस चूजा उत्पादन की यूनिट संचालित हैं। इनकी संख्या भी दो गुना करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। पशुपालन विभाग के मुताबिक अभी हर माह 40 हजार चूजों का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान की स्थिति
- 1.80 करोड़ वाली 47 यूनिट लगी हैं, प्रत्येक यूनिट में 30-30 हजार मुर्गियां हैं।
- 70 लाख वाली 27 यूनिट हैं, जिनमें दस-दस हजार मुर्गियां हैं।
- चूजा उत्पादन की यूनिट दस हैं, जिनको दो गुना किया जाना है।
जिले में आठ नई बड़ी यूनिट लगाई जाएंगी। इसके तहत हर माह पांच करोड़ अंडों के उत्पादन का लक्ष्य रहेगा। वर्तमान में 3.74 करोड़ अंडों की हर माह आपूर्ति हो रही है। नई इकाइयों के लिए सभी दस्तावेज पूरे कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। - बीएस शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed