उफान पर बरसाती नदियां: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के खोल में बाढ़ आई, कई गांवों का तहसील मुख्यालय से कटा संपर्क
Flood in Saharanpur : सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बरसाती नदी में बाढ़ आ गई। इसके चलते पुलिस द्वारा सभी वाहनों को भूरादेव पर ही रोक दिया गया।
विस्तार
शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद सहारनपुर में घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में भारी बाढ़ आ गई। इसके चलते कई गांवों का तहसील मुख्यालय तक घंटों तक संपर्क कटा रहा।
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में भी रात्रि में बरसाती नदी में बाढ़ आ गई। इसके चलते पुलिस द्वारा सभी वाहनों को भूरादेव पर ही रोक दिया गया था। वहां से श्रद्धालु पैदल ही मां के भवन तक पहुंचे।
गुरुवार की रात्रि में एक बजे के लगभग शाकंभरी खोल (नदी) में बाढ़ आ गई। शिवालिक पहाड़ियों में रक्तदंतिका मंदिर से ऊपर बनाई गई बाढ़ चौकी से इसकी सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद भूरा देव से आगे जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: सीमा हैदर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब पाकिस्तान भेजने की तैयारी, आखिर किसने बुक कराई फ्लाइट की टिकट
उधर, शिवालिक पहाड़ियों में हुई बारिश से क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों बादशाही बाग नदी, शाहपुर गाड़ा नदी, सहंस्रा नदी में भारी बाढ़ आ गई। इसके चलते नदियों से घिरे गांवों का संपर्क कटा रहा। सुबह दस बजे नदियों में पानी कम होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: Double Murder: पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी अंजू जैन, कारोबारी की मौत के 21 घंटे बाद दम तोड़ा