फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Waqf Board cheated seven lakhs by preparing fake property documents, report filed against ten peop

सहारनपुर: वक्फ बोर्ड संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कर सात लाख की ठगी, दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Aug 2024 03:57 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 11 Aug 2024 03:57 AM IST
सार

वक्फ बोर्ड की संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कर सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

विस्तार

बोमंजी रोड पर वक्फ संपत्ति पर काबिज किराएदार ने कुछ लोगों पर फर्जी कागजातों के आधार पर कब्जा करने की कोशिश और सात लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर वक्फ कमेटी के सचिव, सदस्यों और एक अज्ञात समेत नौ लोगों के खिलाफ रामपुर मनिहारान थाने में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सरसावा के गांव छाबड़ी निवासी साजिद पुत्र आलिम का कहना है कि वह बोमंजी रोड स्थित वक्फ संपत्ति की दुकान पर 2011 से किराएदार है। आरोप है कि वक्फ कमेटी के सदस्य मौलवी साजिद, रियाज, पूर्व सचिव जुनैद, वर्तमान सचिव असद हक्कानी वह संपत्ति कब्जाना चाहते हैं। इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 सितंबर 2022 को बातचीत करने के लिए साजिद को रामपुर मनिहारान बुलाया था। आरोप है कि उससे किराएदार काबिज रहने पर 20 लाख रुपये की मांग की गई। सात लाख रुपये उसने दे दिए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब जाकर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

 

इनके खिलाफ हुआ केस दर्ज
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उनमें वक्फ कमेटी के सदस्य मौलवी साजिद, रियाज, पूर्व सचिव जुनैद, वर्तमान सचिव असद हक्कानी, अब्दुल वहाब, नौशाद, हसीब, जमशेद, रियाज और एक अज्ञात शामिल हैं।

झूठे हैं आरोप, साजिद के खिलाफ कराई थी रिपोर्ट दर्ज
वक्फ कमेटी सचिव असद हक्कानी का कहना है कि साजिद पुत्र आलिम ने 2015 के शपथ पत्र पर 2011 से खुद को किराएदार दिखाया था। उसने फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे। आरोपी के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें चार्जशीट भी लग चुकी है। जो मुकदमा अब दर्ज कराया गया है उसमें लगे सभी आरोप झूठे हैं।

जिले में नौ हजार वक्फ संपत्ति, 40 प्रतिशत पर कब्जे
अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में नौ हजार वक्फ संपत्तियां हैं। इनमें से 40 प्रतिशत संपत्तियों पर कब्जा है। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता मंजर हुसैन काजमी ने बताया कि एक राजनीतिक दल का कार्यालय भी वक्फ संपत्ति पर चल रहा है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। जनकनगर में करीब आठ बीघा भूमि पर कब्जा हुआ है। इसके अलावा अंबाला रोड पर दबनी वाले कब्रिस्तान के पीछे 33 बीघा जमीन पर कब्जा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed