{"_id":"68248a848e1fe230e102b844","slug":"saharanpur-wanted-to-take-revenge-for-insult-killed-10-year-old-child-by-pressing-his-face-with-a-pillow-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ऐसी भी क्या दुश्मनी, मां से लेना था बदला, 10 साल के बेटे को मार डाला, ऐसे पकड़े हत्यारे मां-बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ऐसी भी क्या दुश्मनी, मां से लेना था बदला, 10 साल के बेटे को मार डाला, ऐसे पकड़े हत्यारे मां-बेटा
Wed, 14 May 2025 05:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 14 May 2025 05:51 PM IST
सार
10 मई को सरफराज घर में अकेला था। पड़ोसी मुस्तफा और जरीना उसे अपने घर ले गए और तकिये से दम घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को बोरे में रखकर रजबहे में फेंक आए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी मां और बेटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना चिलकाना पुलिस ने 10 वर्षीय सरफराज की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाली पड़ोसी जरीना और उसके बेटे मुस्तफा उर्फ कोबरा निवासी चिलकाना को गिरफ्तार किया है। बेइज्जती का बदला लेने के लिए सरफराज की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी मुस्तफा ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसके पिता इकराम रात में नगमा (मृतक सरफराज की मां) के घर गए थे। किसी बात को लेकर इकराम का नगमा के परिजनों से झगड़ा हो गया था। इकराम और उसके पूरे परिवार की गांव में बेइज्जती की गई थी। तभी से वे बदला लेने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 मई को पता चला कि नगमा अपने देवर को लेकर लक्सर रिश्तेदारी में गई है। घर में केवल सरफराज था। मुस्तफा और उसकी मां जरीना ने सरफराज को मारने की योजना बनाई। सरफराज घर के बाहर खेल रहा था। तभी मोबाइल दिखाने के बहाने मुस्तफा अपने घर के अंदर ले गया। मां ने गेट पर नजर रखी।
मुस्तफा ने बेड पर मोबाइल दिखते समय सरफराज का पीछे से तौलिये से गला घोट दिया। बाद में तकिये से मुंह दबाया। इसके बाद प्लास्टिक की बोरी में शव डालकर टेंपो में रखकर सलेमपुर गदा ले गए, जहां पर सरफराज को रजबहे में फेंक दिया। किसी को शक न हो, इसके लिए कुछ दिन मामा के घर रुके। बैग को धो दिया। मृतक सरफराज की चप्पल व साफे को चूल्हे में जला दिया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई और बुधवार को मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।