{"_id":"6707f14e46913eb64c0417f1","slug":"saharanpur-villager-came-under-the-influence-of-high-tension-line-blast-occurred-and-hand-got-separated-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण, ब्लास्ट हुआ और कंधे से उखड़कर अलग हो गया हाथ, देखें तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण, ब्लास्ट हुआ और कंधे से उखड़कर अलग हो गया हाथ, देखें तस्वीर
Thu, 10 Oct 2024 08:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:53 PM IST
सार
ग्रामीणों ने तौकीर को गंगोह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कराया गया तौकीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बसी में विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तौकीर (58) का हाथ शरीर से अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल झुलसे व्यक्ति को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गांव बसी निवासी तौकीर बृहस्पतिवार दोपहर जंगल से अपने पशुओं के लिए चारा लाने गया था। तभी वह नीचे लटक रही हजार वोल्ट की बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। तीव्र करंट से उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया और शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तौकीर को गंगोह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों और परिजनों ने विद्युत निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनके अनुसार जिला शामली के चौसना फीडर से आ रही इस विद्युत लाइन के नीचे लटके होने की कई बार शिकायत की गई थी। लेकिन निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के जिम्मेदार अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।