फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Uncle took her away on the pretext of getting her a job, raped her, niece became pregnant

Saharanpur: नौकरी दिलाने के बहाने ले गया मामा, दुष्कर्म किया, भांजी हो गई गर्भवती, जानें कोर्ट ने क्या दी सजा

Wed, 28 Aug 2024 06:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 Aug 2024 06:17 PM IST
सार

रिश्ते का मामा अपनी भांजी को नौकरी दिलाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया। कोर्ट ने दस साल की सजा  सुनाई है।

विज्ञापन
Saharanpur: Uncle took her away on the pretext of getting her a job, raped her, niece became pregnant
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी फर्स्ट विकास की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में नानौता के छछरौली गांव निवासी इंतजार उर्फ बाबू को 10 साल की सजा सुनाई है। दोषी पर 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। दोषी ने रिश्ते की भांजी के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

 

थाना मंडी निवासी पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उसकी बड़ी बहन के ससुराल पक्ष से इंतजार उर्फ बाबू का उनके घर पर आना-जाना था। इंतजार ने पीड़िता की मां को अपनी बहन बना लिया था, जिस कारण पीड़िता उसे मामू कहती थी। एक दिन वह पीड़िता को नौकरी के बहाने चंडीगढ़ ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोपी उसे चंडीगढ़ न ले जाकर कलियर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर रात में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया था। उसके साथ मारपीट भी की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी समेत कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। तभी से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी इंतजार को दोषी पाया गया। जिसके आधार पर अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed