{"_id":"5a6639c44f1c1b6d268b5e5a","slug":"saharanpur-to-get-400-crore-rupees-for-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर को विकास के लिए मिलेंगे 400 करोड़ रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर को विकास के लिए मिलेंगे 400 करोड़ रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री के साथ सहारनपुर के सांसद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में वर्ष 2018 सहारनपुर के लिए बेहतरीन साबित होगा। इसी वर्ष सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल हुआ और अब केंद्र व प्रदेश सरकार ने सहारनपुर के विकास कार्यों के लिए 400 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया है।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलकर सहारनपुर के विकास के संबंध में चर्चा की और सहारनपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने पर आभार जताया। इसके पश्चात सांसद ने स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर सजीश कुमार से भी मुलाकात की।
सांसद ने बताया कि सहारनपुर के चहुंमुखी विकास लिए स्मार्ट सिटी के तहत केंद्र सरकार 200 करोड़ और प्रदेश सरकार भी 200 करोड़ रुपये देगी। जल्द स्मार्ट सिटी के अनुरूप कार्य शुरू होगा, जिससे व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि सहारनपुर तीन राज्यों की सीमा से लगता हुआ जिला है जो गैर भाजपाई राजनीतिक दलों की उपेक्षा के कारण विकास से अछूता है। अब भाजपा ही सहारनपुर को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाएगी। केंद्र और प्रदेश की सरकार की प्राथमिकता विकास कराना है।