फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: The lintel of the house fell while being lifted with a jack, one laborer died, four injured

Saharanpur: जैक से उठाते समय घर का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत, मकान को उठाने वाले हो जाएं सावधान

Wed, 23 Oct 2024 10:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Oct 2024 10:01 PM IST
सार

जैक की सहायता से लिंटर को एक फुट ऊपर उठाया जा रहा था। जैसे ही जैक फिसला, लिंटर गिर गया। उसके नीचे पांच मजदूर दब गए। चार को निकाल लिया। मृतक की उम्र केवल 22 साल थी। 

विज्ञापन
Saharanpur: The lintel of the house fell while being lifted with a jack, one laborer died, four injured
नितिन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के उनाली गांव में जैक लगाकर उठाया जा रहा एक घर का लिंटर अचानक गिर गया। पांच मजदूर उसके मलबे में दब गए। इनमें से चार मजदूर निकल गए, लेकिन एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 

Saharanpur: The lintel of the house fell while being lifted with a jack, one laborer died, four injured
जिला अस्पताल में नितिन के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
उनाली गांव में मकान का लिंटर दो से तीन फुट ऊंचा उठाने का काम चल रहा था। ठेकेदार ने लिंटर उठाने का सारा सामान मजदूरों को दिया। बुधवार देर शाम जैक लगाकर लिंटर को करीब दो फुट ऊंचा उठाया गया। इसी दौरान अचानक जैक फिसला तो लिंटर थोड़ा आगे खिसककर नीचे गिर गया। इस हादसे के दौरान दीवार भी टूट गई। लिंटर का बड़ा हिस्सा दूसरी दीवार पर टिक गया। लिंटर का जो हिस्सा गिरा, उसके नीचे पांच मजदूर दब गए। अचानक यह हादसा होने से गांव में हड़कंप मच गया। तमाम लोग फौरन मलबे में दबे मजदूरों को निकालने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी गांव में पहुंच गई। चार लोग तो निकल गए, लेकिन नितिन उर्फ पोपीन (22) पुत्र सुखपाल निवासी मानकमऊ मोहल्ला नयाबांस दबा रह गया। जैसे-तैसे कर नितिन को भी बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल नितिन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। 
 
विज्ञापन

मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि नितिन की अभी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाई हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed