{"_id":"64ad4ef27bd8e820b6096353","slug":"saharanpur-ten-years-old-boy-died-due-to-drowning-in-river-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नदी में डूबने से 10 वर्ष के मासूम की मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: नदी में डूबने से 10 वर्ष के मासूम की मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई
Tue, 11 Jul 2023 06:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 11 Jul 2023 06:25 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद में मंगलवार दोपहर हुए हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई बताया गया कि बच्चा खेलते खेलते एक कुंड में गिर गया था।
विज्ञापन
saharanpur news
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में आज दोपहर हुए हादसे में एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली मिर्जापुर के गांव नौगांवा निवासी अनवर का पुत्र शोएब पास के ही गांव बेगपुर में पुलिया के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक उसका पैर पुलिया के पास फिसल गया और वह वहीं पर बने एक पानी के कुंड में चला गया।
विज्ञापन
उसने काफी हाथ पैर मारे लेकिल वह और नीचे चला गया। उसके साथ में खेल रहे बच्चों में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने उसके घर पर सूचना दी। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने उसको कुंड से बाहर निकाला, तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।
विज्ञापन
शोएब के मरने की खबर लगते ही उसके घर में कोहराम मच गया। जिसको खबर मिली वह मृतक के घर की तरफ दौड़ पड़ा और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
विज्ञापन
तीन बहनों का इकलौता भाई था शोएब
शोएब तीन बहनों में सबसे छोटा और अकेला भाई था। अनवर के उपर तो मानो गमों का पहाड़ टूट गया। अनवर मजदूरी करके जैसे तैसे अपने परिवार का गुजर बसर करता था। बच्चे की डूबने की सूचना मिलने पर एसडीएम दीपक कुमार, सीओ रुचि गुप्ता गुप्ता,नायब तहसीलदार अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
मृतक के पिता अनवर ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया उसको ग्रामीणों ने काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना।