{"_id":"664c3ffe3840cdc64a0506a8","slug":"saharanpur-teenager-riding-a-bicycle-dies-due-to-collision-with-a-truck-chaos-among-family-members-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 21 May 2024 12:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 May 2024 12:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनुपर जनपद में हुए एक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नागल गागलहेड़ी मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बोहडूपुर निवासी सेठपाल का बेटा रोहित (14) नागल थाना क्षेत्र के गांव कोटा स्थित एक अस्पताल में सफाई कर्मी का काम करता था। सुबह वह अस्पताल में सफाई कर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
सीडकी पुल से पहले सामने से आ रही एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुलिस ने हादसे की जिम्मेदार ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।