फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Tantric mantra did not work, then Tantrik was attacked, hit with an ax

Saharanpur: तंत्र-मंत्र का नहीं हुआ असर, तो तांत्रिक पर कर दिया हमला, कुल्हाड़ी से वार कर मार दी गोली

Wed, 20 Aug 2025 07:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 20 Aug 2025 07:33 PM IST
सार

झाड़वन गांव निवासी अंकित भगत ढाबा चलाता है और साथ ही तांत्रिक का काम भी करता है। बुधवार को बाइक सवार तीन युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
 

विज्ञापन
Saharanpur: Tantric mantra did not work, then Tantrik was attacked, hit with an ax
घायल अंकित और मौके पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झाड़वन गांव निवासी ढाबा संचालक अंकित भगत पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद कमर में गोली मार दी। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अंकित तंत्रमंत्र की क्रिया भी करता है। आरोप है कि हमलावर के भाई की हालत में तंत्रमंत्र से सुधार नहीं हुआ। इसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

अंकित भगत गांव में ही बस स्टैंड पर ढाबा संचालित करने के साथ घर पर तंत्रमंत्र की क्रिया भी करता है। मंगलवार रात वह परिवार सहित घर के आंगन में सो रहा था। बुधवार तड़के पांच बजे बाइक सवार तीन हमलावर उसके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। पत्नी सुमन ने अंकित को कमरे से बाहर बुलाया, तभी हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर मां कुंता और भाई शुभम कुमार वहां पहुंचे, तभी हमलावरों ने गोली मार दी। कमर में गोली लगने से अंकित वहीं पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
 
विज्ञापन

सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल के चाचा अरविंद ने नकुड़ के ग्राम फेरूमजरा निवासी महिपाल कश्यप व उसके दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल के भाई शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी महिपाल कश्यप भी तांत्रिक क्रिया करता है। वह अपने भाई मोहन का उपचार कराने के लिए उसके भाई अंकित के पास लाया था। आरोपी ने आराम न होने पर अपने रुपये वापस मांगे थे। रुपये लौटा दिए थे, लेकिन गाड़ी के तेल का पैसा रह गया था। इसको लेकर वह रंजिश रख रहा था।
 

ये बोले सीओ
घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का अंकित के साथ तंत्रमंत्र के रुपयों के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- शशि प्रकाश शर्मा, सीओ गंगोह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed