फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur selected for award in clean spring competition

Saharanpur News: स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता में पुरस्कार के लिए सहारनपुर का चयन

Sat, 24 Feb 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 24 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur selected for award in clean spring competition
सहारनपुर। नगर विकास विभाग ने स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर निगम को पुरस्कार के लिए नामित किया है। यह प्रतियोगिता प्रदेश के सभी निगमों, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के बीच 12 जनवरी से 24 फरवरी 2024 तक आयोजित की जा रही है। 17 नगर निगमों में से सहारनपुर के अलावा लखनऊ एवं कानपुर को भी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

अपर नगरायुक्त एसके तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर निकाय स्तर पर 12 जनवरी से 24 फरवरी तक स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निकायों द्वारा प्रतियोगिता के नियमानुसार आयोजित गतिविधियों के आधार पर प्रदेश नगर विकास विभाग ने प्रदेश के 17 नगर निगमों में से तीन नगर निगमों सहारनपुर, लखनऊ व कानपुर को पुरस्कार के लिए नामित किया है।
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर ने अपने कर्मचारियों के अलावा सहयोगी एनजीओ के सहयोग से वार्डों में जाकर लोगों को अपने आंगन, टेरिस व बॉलकनी आदि में गार्डन बनाने के लिए तथा पार्कों में वाॅल पेंटिंग के लिए प्रेरित किया था। बेस्ट ऑफिस गॉर्डन, बेस्ट टेरिस गॉर्डन, बेस्ट बॉलकनी गॉर्डन, बेस्ट होम कंपोस्टिंग, बेस्ट रिसाइकिल पॉट्स, बेस्ट रिसाइकिल इनोवेशन आदि वर्गों में प्रतियोगिता कराई गई। शहर के 46 पार्कों में पिट्स बनाए गए, जिनमें वहां पेड़-पौधों से गिरने वाले पत्तों को एकत्रित कर खाद बनाई गई। नगर निगम में भी महापौर व नगरायुक्त कार्यालय परिसर की पौधों से साज-सज्जा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed