फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur SDA engineer and mate caught red-handed taking 50,000 bribe

Saharanpur News: एसडीए का अवर अभियंता और मैट 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 04:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 20 Sep 2025 04:52 PM IST
सार

सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता रविंद्र श्रीवास्तव और मैट वैभव सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों पर मुकदमा दर्ज।

विज्ञापन
Saharanpur SDA engineer and mate caught red-handed taking 50,000 bribe
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर। एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) के अवर अभियंता रविंद्र श्रीवास्तव और मैट वैभव सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बाजार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।जानकारी के अनुसार, वर्धमान कालोनी निवासी मयंक पांडे ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि विकास प्राधिकरण में तैनात अधिकारी मकान का नक्शा पास कराने के लिए उनसे अवैध रूप से धनराशि मांग रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग, वकीलों का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला में राजनीतिक दल भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और मौके पर ही दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

आरोप है कि जेई रविंद्र श्रीवास्तव ने मकान का नक्शा पास कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि, बाद में यह सौदा 90 हजार रुपये में तय हुआ। शनिवार को मैट वैभव सिंह और अवर अभियंता ने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लिए, तभी एंटी करप्शन टीम ने उन्हें दबोच लिया।

गौरतलब है कि सहारनपुर जिले में इससे पहले भी एंटी करप्शन टीम कई सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ चुकी है। इस कार्रवाई से विकास प्राधिकरण में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed