फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur

बाइक सवार युवक फोटोग्राफर से ड्रोन कैमरा छीनकर फरार

Fri, 11 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
saharanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर लौट रहे एक फोटोग्राफर से लिफ्ट देने वाले बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में ड्रोन कैमरा था, जिसकी कीमत दो लाख रुपये बताई गई है।

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव घाटहेड़ा निवासी अंकुर पुत्र देवेंद्र कुमार पेशे से फोटोग्राफर है। बृहस्पतिवार को वह थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव समसपुर में आयोजित एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने के लिए गया था। देर शाम लौटते समय उसके परिचित ने उसे बाइक से अनवरपुर बरौली चौराहे पर पहुंचा दिया। यहां उसने एक बाइक पर सवार दो युवकों से कलसिया तक लिफ्ट मांगी और उनकी बाइक पर बैठ लिया। रास्ते में खिड़का जुनारदार गांव के रास्ते के पास युवकों ने शौच करने के लिए बाइक रोकी। अंकुर कुछ समझ पाता इससे पहले ही उन्होंने उसके बाइक से उतरते ही बैग छीन लिया और भाग निकले। उसने 112 पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी की। इसके बाद पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि बैग में ड्रोन कैमरा था, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed