{"_id":"5fd3b5098ebc3e3fbd5a7a28","slug":"saharanpur-saharanpur-news-mrt515020755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ से टकराने पर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पेड़ से टकराने पर युवक की मौत
विज्ञापन
गागलहेड़ी। भगवानपुर रोड पर ढाल्ला चोरा गांव के पास बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा बृहस्पतिवार की देर शाम हुआ। गंगोह निवासी विश्वास (26) पुत्र सतप्रकाश भगवानपुर से बाइक पर गंगोह जा रहा था।
ढाल्ला चोरा गांव के पास बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण विश्वास अपना नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले गई।