फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur's Surat will change with Paint My City

पेंट माई सिटी से बदलेगी सहारनपुर की सूरत

Thu, 10 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur's Surat will change with Paint My City
स्वच्छता अभियान को लेकर जनमंच मे आयोजित पेंट माईसिटी के बारे में जानकारी देते निगम कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर की दीवारें अब गंदी नहीं दिखेगी। खूबसूरती से इन पर चार चांद लगेंगे। शहर के मुख्य मार्ग सुंदर और स्वच्छ दिखाई देंगे। बच्चों से प्रेरणा लेकर बड़े भी अभियान में जुटें और शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। सरकारी प्रयासों की बदौलत ही नहीं निजी संस्थाएं और एनजीओ भी आगे आएं और सहारनपुर की तस्वीर बदलने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

कुछ इसी थीम को लेकर पेंट माई सिटी के तहत नगर निगम के जनमंच प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई स्कूल के बच्चों ने शिरकत की। पेंट माई सिटी को अभियान के तौर पर शहर में नगर निगम के प्रयासों से 10 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। इसके तहत शहर की दीवारों पर पेंटिंग करके पर्यावरण का संदेश, स्वच्छता का संदेश, जल संरक्षण सहित कई अहम संदेश देने वाली पेंटिंग बनाई जाएगी। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एक प्रयास किया गया है। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए कोशिश की जा रही है। बताया कि इसमें एनजीओ और प्राईवेट कोई भी व्यक्ति संस्था शिरकत कर सकते हैं। मकसद यही है कि पेंट माई सिटी के तहत सहारनपुर शहर की मुख्य दीवारों को पहले चरण में पेंट करके सुंदर बनाया जाए।
विज्ञापन

नगर निगम ने जब्त की पॉलिथीन, 10 हजार का जुर्माना लगाया
प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। प्रवर्तन अधिकारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृृत्व में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान हलवाई अट्टा, सब्जी मंडी, जामा मस्जिद के सामने की दुकानों से पॉलिथीन जब्त करने के बाद दुकानदारों के खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान कैप्टन नरेश चंद, प्यार सिंह, हेमराज सिंह, पवन, प्रदीप, सेनेटरी इंस्पेक्टर नवीन, आनंद आदि मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान को लेकर जनमंच मे आयोजित पेंट माईसिटी कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली छात्र छात्रा

स्वच्छता अभियान को लेकर जनमंच मे आयोजित पेंट माईसिटी कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली छात्र छात्रा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed