फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur's married woman dies in Chandigarh

सहारनपुर की विवाहिता की चंडीगढ़ में मौत

Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur's married woman dies in Chandigarh
-- ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, शव पहुंचने पर मचा कोहराम
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी एक विवाहिता की चंडीगढ़ में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। देर रात हकीकतनगर में शव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी अनिल वधवा ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उनकी (27) वर्षीय पुत्री पायल की शादी चंडीगढ़ के ग्लोबल एनक्लेव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज खातिर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को ससुरालियों ने जानकारी दी कि पायल की तबियत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है, लेकिन जब परिवार के लोग चंडीगढ़ पहुंचे तो पायल घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली। अनिल वधवा का कहना है कि दहेज खातिर उसकी पुत्री की गला घोंटकर हत्या की गई। क्योंकि, गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। मृतका के भाई गौरव वधवा ने चंडीगढ़ में दहेज हत्या की रिपोट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद जब पायल का शव देर रात हकीकतनगर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग मृतका के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। अनिल वधवा ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी पुत्री के दो वर्षीय बेटा हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed