फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Rivers in spate, devotees stranded at Siddhpeeth, water on highway; Contact with 50 villages cut

Saharanpur: नदियों में उफान आया तो पास के गांवों में भरा पानी, हाईवे पर भी बहता रहा, 50 गांवों से संपर्क कटा

Mon, 21 Jul 2025 09:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Jul 2025 09:11 PM IST
सार

शिवालिक पहाड़ियों पर बनी बाढ़ चौकी से सोमवार सुबह पानी आने की सूचना के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में ही रोक लिया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Rivers in spate, devotees stranded at Siddhpeeth, water on highway; Contact with 50 villages cut
बारिश के कारण उफान पर सोलन नदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवालिक पहाड़ियों पर बारिश के चलते सिद्धपीठ शाकंभरी देवी, बादशाहीबाग, शफीपुर, खुवासपुर व शाहपुर गाड़ा की नदियों में सुबह के समय उफान आ गया। इसके बाद इन नदियों के रास्तों पर बसे गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा रहा। सिद्धपीठ में श्रद्धालु कई घंटे तक फंसे रहे। स्पोर्ट्स कॉलेज के किनारे से बह रही नदी का पानी मकानों में घुस गया।
विज्ञापन

 

सोमवार सुबह छह बजे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शिवालिक पहाड़ियों पर बनी बाढ़ चौकी से पानी आने की सूचना के बाद सिद्धपीठ पर में रुके हुए श्रद्धालुओं को अलर्ट कर दिया गया। इसके साथ ही भूरादेव बाढ़ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ने मंदिर की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया। शाम चार बजे पानी कम होने पर ही श्रद्धालुओं को दूसरी तरफ आने जाने दिया गया। तब तक मंदिर में भी श्रद्धालु फंसे रहे। गांव शफीपुर, बादशाहीबाग, पाडली, शाहपुर गाड़ा नदियों में पानी का तेज सैलाब आ गया। नदी का पानी असगरपुर गांव में अंकित और अशफाक के मकानों में घुस गया। नदी का पानी सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर कई फीट तक चढ़ आया, जिससे बाइक सवारों को गुजरने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। दोपहर 12 बजे के बाद ही यह पानी उतर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहारीगढ़ क्षेत्र में हिंडन नदी के उफान पर होने से सुंदरपुर-शाकंभरी सड़क मार्ग पूरा दिन बाधित रहा। इसके चलते क्षेत्र के गांव तोता टांडा, भगवतपुर, खुशहालीपुर, सतपुरा, कुरडीखेड़ा, नौरंगपुर, जहानपुर, कोठड़ी चेतराम, कोठड़ी चौहान आदि तीन दर्जन गांवों का संपर्क जिला एवं तहसील मुख्यालय से कटा रहा। हिंडन नदी पर कछुवा गति से चल रहे पुल निर्माण को लेकर लोगों में रोष है।
 
विज्ञापन

पीठ बाजार में दुकानों में घुसा बारिश का पानी
सुबह से हो रही तेज बारिश से रामपुर मनिहारान कस्बे के मोहल्ला इकराम कायस्तान, पीठ बाजार, कॉलोनी शिवपुरी, रेलवे स्टेशन, तहसील परिसर में जलभराव होने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर रहे। कस्बे व देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी दिन भर बंद पड़ी रही। पीठ बाजार के व्यापारी अनिल जैन, अशोक जैन, मनोज आदि की दुकानों में जलभराव से पानी भर गया। इससे उनका काफी सामान पानी में भीगने से खराब हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed