{"_id":"67081b53d240c789cf0f8c16","slug":"saharanpur-rape-of-mother-of-two-children-on-the-pretext-of-marriage-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां से दुष्कर्म, युवक के घर गई तो पत्नी बनाती मिली रोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां से दुष्कर्म, युवक के घर गई तो पत्नी बनाती मिली रोटी
Thu, 10 Oct 2024 11:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:52 PM IST
सार
युवक ने खुद को अविवाहित बताया था। पुलिस ने आरोपी युवक और महिला की पिटाई करने वाले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि कई बार उसका गर्भपात भी कराया। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में मुख्य आरोपी सहित उसकी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि नकुड़ के एक गांव निवासी युवक ने बहला फुसला कर उसकी शादी तुड़वा दी थी। शादी करने का वादा कर पिछले तीन चार साल से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसके पहले से दो बच्चे हैं और आरोपी जगह-जगह किराए के कमरे में रखकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि युवक अपने छोटे भाई, बहनोई व एक अन्य व्यक्ति को लेकर उसके पास आया और रिश्तेदार बताते हुए आरोपियों के सामने जल्द उससे शादी करने का आश्वासन दिया। मगर फिर शादी करने के बहाने से उसे अपने गांव बुलाया। वह घर पहुंची पता चला कि वह शादीशुदा है। घर में उसकी पत्नी रोटी बना रही थी। मामला बढ़ने पर उसकी पत्नी, ससुर और साले ने पीटा।
पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।