फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur ranks third in the state in routine vaccination

नियमित टीकाकरण में सहारनपुर की प्रदेश में तीसरी रैंक

Fri, 09 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur ranks third in the state in routine vaccination
सहारनपुर। जनपद ने 98.8 फीसदी नियमित टीकाकरण में प्रदेश में तीसरी रैंक अर्जित की है। नियमित टीकाकरण विभिन्न बीमारी के संक्रमण के बाद या बीमारी के खिलाफ बच्चों की रक्षा करता है, साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सुदृढ़ करता है। नवजात शिशुओं को पेंटा, बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी, डीटीपी, खसरा, रूबैला, विटामिन-ए का टीका लगता है।
विज्ञापन

नवजात शिशुओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण होता है। पिछले दो सालों में कोरोना संक्रमण होने की वजह से नियमित टीकाकरण पर खासा असर पड़ा, लेकिन उसके बाद से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल से अगस्त तक के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, सहारनपुर ने नियमित टीकाकरण 98.8 फीसदी हुआ, जो प्रदेश में तीसरी रैंक पर है, जबकि सुल्तानपुर पहले और बाराबंकी दूसरे स्थान पर है। शिशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य 1,03,339 है, इनमें से 42,313 शिशुओं को बीसीजी, डीपीटी, पेंटा, पोलियो, खसरा, विटामिन-ए का टीका लग चुका है। इसी तरह गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य करीब 90 हजार है, इनमें से 38,465 का टीकाकरण हुआ है। खास बात यह है कि टीकाकरण से शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से छुटकारा मिलता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि नियमित टीकाकरण में सहारनपुर की टीम बेहतर काम कर रही है, यह उसी का नतीजा है कि सहारनपुर नियमित टीकाकरण कराने में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed