फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Private hospital raided following a tip-off about sex-determination tests; BKU created a ruckus

Saharanpur: लिंग भ्रूण जांच की सूचना पर निजी अस्पताल पर छापा, भाकियू ने तीन घंटे किया हंगामा, अंदर बंद रही टीम

Wed, 24 Jun 2026 12:58 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 24 Jun 2026 12:58 AM IST
सार

सोनीपत की पीसीपीएनडीटी टीम दंपती का पीछा करते हुए रेलवे रोड स्थित निजी अस्पताल  पहुंच गई। पूछताछ और मशीनें सील करने के विरोध में भाकियू टिकैत ने हंगामा कर दिया। सीओ की सुपुर्दगी में अल्ट्रासाउंड मशीन देने और गिरफ्तारी न करने के आश्वासन पर वे शांत हुए। 

विज्ञापन
Saharanpur: Private hospital raided following a tip-off about sex-determination tests; BKU created a ruckus
अस्पताल के अंदर थी टीम, दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत की पीसीपीएनडीटी टीम ने रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर छापा मारा। कार्रवाई के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान टीम करीब तीन घंटे तक अस्पताल में अंदर बंद रही। बाद में चिकित्सक की गिरफ्तारी नहीं होने और अल्ट्रासाउंड मशीन सीओ की सुपुर्दगी में देने के आश्वासन मामला शांत हुआ। टीम ने महिला व युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Saharanpur: Private hospital raided following a tip-off about sex-determination tests; BKU created a ruckus
अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठे भाकियू के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक दंपती सहारनपुर के नागल में लिंग भ्रूण जांच कराने जा रहा है। इसी पर टीम दंपती का पीछा करते हुए रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल तक पहुंची। यहां टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को कब्जे में लेकर चिकित्सक और कर्मचारियों से पूछताछ की। यह प्रक्रिया कई घंटों तक चलने पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया और भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि टीम आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बजाय कर्मचारियों से लंबे समय तक पूछताछ कर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने उस कमरे तक पहुंचने का प्रयास भी किया, जहां टीम मौजूद थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। जब तक कार्रवाई पूरी नहीं हुई तब तक टीम अंदर अस्पताल में ही रही।
 
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजय प्रताप सिंह, सीओ देवेंद्र शैलेंद्र प्रताप गौतम, सीओ मुकेश त्यागी, गागलहेड़ी, बड़गांव और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में इस बात पर सहमति बनी कि अल्ट्रासाउंड मशीन सीओ की सुपुर्दगी में दी जाएगी। चिकित्सक की गिरफ्तारी नहीं होगी। इसके बाद टीम क्षेत्र के गांव जौला डिंडौली निवासी एक युवक और हरियाणा की रहने वाली महिला को हिरासत में लिया है।
 

ये बोले सीओ
सोनीपत से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागल पहुंचकर एक निजी अस्पताल में भ्रूण लिंग परीक्षण होने की जांच की थी। टीम ने तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
- शैलेंद्र प्रताप गौतम, सीओ देवबंद

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे परिजन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed