फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Prime Minister Narendra Modi will land in Saharanpur on 14th

UP : प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सहारनपुर में, सरसावा एयरफोर्स के रनवे पर उतरेगा विमान; SPG ने संभाला मोर्चा

Sat, 12 Apr 2025 01:00 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 12 Apr 2025 01:00 AM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट स्थापित की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। 

विज्ञापन
Saharanpur: Prime Minister Narendra Modi will land in Saharanpur on 14th
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को जिले में आएंगे। उनका विमान सरसावा एयरफोर्स के रनवे पर उतरेगा। यहां से हेलीकॉप्टर में यमुनानगर के प्रस्तावित कार्यक्रम में जाएंगे। सरसावा में मोदी करीब 20 मिनट रहेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के यमुनानगर में 800 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट स्थापित की जाएगी। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। यमुनानगर के नजदीक सरसावा एयरफोर्स स्टेशन का रनवे है। प्रधानमंत्री का विमान दोपहर में करीब 12 बजे यहां उतरेगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर से यमुनानगर जाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। शुक्रवार को विमान लैंडिंग की रिहर्सल की गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

एसपीजी ने संभाला मोर्चा, जांची सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को कैल गांव में होने वाली रैली से तीन दिन पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने मोर्चा संभाल लिया है। एसपीजी के डीआईजी के नेतृत्व में शुक्रवार के 20 कमांडो कैल पहुंचे। वहां डीआईजी, डीसी यमुनानगर पार्थ गुप्ता, एसपी यमुनानगर राजीव देसवाल समेत अन्य अधिकारियों और एसपीजी कमांडो के साथ बैठक हुई।
PM Modi: दिल्ली में मौसम बिगड़ा, ग्वालियर में फंसे पीएम मोदी, डेढ़ घंटे की देरी से विमान ने भरी उड़ान
इस दौरान एसपीजी को प्रधानमंत्री के सभास्थल की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कमांडों ने सभास्थल का निरीक्षण करते हुए मोर्चा संभाल लिया। कार्यक्रम के लिए करीब 170 एकड़ जगह का अस्थायी तौर पर अधिग्रहण किया गया है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 40 एकड़ पर होगा। जिसमें 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पीएम रूट पर 200 मीटर परिधि में पार्किंग नहीं
कैल में 14 अप्रैल को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पीएम रूट के मार्ग के दोनों ओर वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत धारा 163 के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जिलाधीश पार्थ गुप्ता ने जारी आदेशों में कहा कि प्रधानमंत्री के रूट वाले मार्ग पर दोनों तरफ 200 मीटर की परिधि में जहां वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा, वहीं इस रूट के 200 मीटर की परिधि में हथियार लाठी, डंडा, लोहे की रोड, तलवार, चाकू व अन्य किसी प्रकार का हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी। प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल व रूट के दोनों तरफ 500 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का प्रदर्शन व धरना लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। जो भी व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

एयरपोर्ट के वर्चुअल उद्घाटन के बाद पहली बार आएंगे प्रधानमंत्री
सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 20 अक्टूबर को वर्चुअल रूप से किया था। पांच नवंबर से हवाई सेवाएं शुरू होने भी घोषणा हो गई थी। इसमें हिंडन, मुरादाबाद, कुशीनगर, वाराणसी और गोरखपुर शामिल थे। सरसावा से हिंडन और मुरादाबाद की किराया सूची भी जारी कर दी गई थी। इसके बाद बात आगे नहीं बढ़ सकी। तभी से स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बार-बार मांग कर रहे हैं कि यहां से हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाए।

वर्चुअल उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार यहां पर आ रहे हैं। ऐसे में आम जनता में उम्मीद जगी है कि शायद जल्दी हवाई सेवाएं भी शुरू हो जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि केवल अधिकृत लोगों की वहां पर एंट्री होगी। जनप्रतिनिधि और कुछ पदाधिकारी प्रधानमंत्री के स्वागत में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed