{"_id":"6329bce96587c31f05281947","slug":"saharanpur-police-have-arrested-to-accused-son-afzal-of-haji-iqbal-after-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाजी इकबाल का बेटा फिर गिरफ्तार, एक दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया था बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाजी इकबाल का बेटा फिर गिरफ्तार, एक दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया था बाहर
Tue, 20 Sep 2022 06:47 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 20 Sep 2022 06:47 PM IST
सार
जमानत पर छूटकर आए हाजी इकबाल के बेटे को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को ही वह जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में खनन माफिया व पूर्व एमएलसी हाजी के इकबाल के पुत्र व गैंगस्टर एक्ट और जमीन कब्जाने, डकैती सहित कई मामलों के आरोपी अफजाल को मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अफजाल सोमवार को ही जमानत पर छूटकर आया था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मिर्जापुर पोल निवासी खनन माफिया व पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के पुत्र अफजाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, जालसाजी, जमीन कब्जाने, डकैती, मारपीट करने के आरोप में थाना मिर्जापुर व बेहट कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एक सूचना के आधार पर मिर्जापुर पुलिस ने सोमवार की रात देहरादून रोड पर जिला कारागार के पास से अफजाल को गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी
पहले भी गया था जेल
अफजाल को गैंगस्टर और जमीन कब्जाने के मामले में मिर्जापुर पुलिस ने गत पांच जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि इस मामले में अफजाल को जमानत मिल गई थी। सोमवार को ही वह जमानत पर छूटकर आया था। पुलिस ने अब अफजाल को डकैती के मामले में पकड़ा है।
यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट