फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: police engaged in investigation of Mining mafia Haji Iqbals associates

सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल के साथियों पर भी कसा शिकंजा, सन्नी नागपाल और अजय चांदना निकले राजदार

Wed, 27 Apr 2022 12:06 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Apr 2022 12:06 PM IST
सार

राधे ट्रेडिंग कंपनी के मालिक रमेश नागपाल के बेटे सन्नी नागपाल काे मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि सन्नी नागपाल के नाम हाजी इकबाल की कई जगहों पर बेनामी कृषि भूमि हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: police engaged in investigation of Mining mafia Haji Iqbals associates
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के खनन माफिया हाजी इकबाल और उसके साथियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नुमाइश कैम्प निवासी सन्नी नागपाल और मिशन कंपाउंड निवासी अजय चांदना पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल के सहयोगी पाए गए हैं। राधे ट्रेडिंग कंपनी के मालिक रमेश नागपाल के बेटे सनी नागपाल को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला एवं एसोसिएट की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि सन्नी नागपाल के नाम हाजी इकबाल की कई जगहों पर बेनामी कृषि भूमि हैं। यह सब बातें जांच में सामने आ गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें: मवाना रोड पर 12 घंटे गरजे 10 बुलडोजर, 100 निर्माण किए ध्वस्त, ली 18 गांव की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मिशन कंपाउंड निवासी अजय चांदना का भी खनन माफिया हाजी इकबाल के बैंक खातों से सीधा लेनदेन हुआ है। अभी तक एसआईटी जांच में यह बातें सामने आई हैं। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि इन जानकारियों को जुटाया जा रहा है, जिसको ईडी से भी साझा किया जाएगा। 

राधे ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर बकाया 34 करोड़ रुपये अदा नहीं कर पाए। इसी के चलते ईओडब्ल्यू (इकॉनॉमिक ऑफेंसेस विंग) मुम्बई की और से यह कार्रवाई की गई है। मुंबई पुलिस की एनएसईएल विंग ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया है कि सनी नागपाल को हिरासत में लिए जाने से ईओडब्ल्यू और एनएसईएल की ओर से चल रही वसूली प्रक्रिया को गति मिलेगी। बता दें कि उस पर 5600 करोड़ के गबन का आरोप है।

हाजी इकबाल के खुलेंगे कई और राज
सन्नी नागपाल और अजय चांदना कारोबारी हैं। इन दोनों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी, जिसके आधार पर हाजी इकबाल से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिनको ईडी से साझा कर दिया जाएगा। शुरुआती जांच में पता लगा है कि इनके खातों में करोड़ों का लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed