फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Police can reveal today the robbery in the house of a BJP leader

सहारनपुर : पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले फर्जी दरोगा को पकड़ा, वर्दी व आई कार्ड बरामद

Sat, 20 Mar 2021 08:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Mar 2021 08:35 PM IST
सार

  • पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले फर्जी दरोगा को पकड़ा 
  • आरोपी से वर्दी, उपनिरीक्षक पद का फर्जी आई कार्ड और बाइक बरामद 

विज्ञापन
Saharanpur: Police can reveal today the robbery in the house of a BJP leader
फर्जी दरोगा - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में तीतरो पुलिस ने वर्दी का रौब गालिब कर लोगों से अवैध वसूली करने वाले एक फर्जी दरोगा को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से वर्दी, पुलिस के उपनिरीक्षक पद का फर्जी पहचान पत्र सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले कई दिनों से कोतवाली पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि बाईपास पर वाहन सर्विस स्टेशन के पास एक दरोगा लोगों पर बिना वजह रौब गालिब कर अवैध वसूली कर रहा है।

विज्ञापन

गांव माधोपुर निवासी एक व्यक्ति ने भी दरोगा पर जबरन अपनी मोटर साइकिल ले जाने का आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात में नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी नंदकिशोर को घर से निकलते ही दबोचा, जब वह सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने सब इंस्पेक्टर का आई कार्ड भी दिखाया, एक बार को उसे पकड़ने गए पुलिसकर्मी भी असमंजस में पड़ गए। बाद में कोतवाली में लाकर जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सच्चाई उगल दी। जांच में उसका आईकार्ड भी फर्जी निकला।

कोतवाली प्रभारी बताया कि आरोपी के पास से दो आधार कार्ड, एक मोटरसाइकिल और फर्जी आई कार्ड के साथ पुलिस की पूरी वर्दी भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया आरोपी शातिर किस्म का जालसाज है। पिछले काफी समय से लोगों को पुलिस के नाम ठग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed