{"_id":"6377ca65a9e09425f95e86c4","slug":"saharanpur-players-dominated-in-amethi-saharanpur-news-mrt6141144136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में सहारनपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में सहारनपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन
सहारनपुर। अमेठी में आयोजित 31वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
10 सदस्यीय महिला व पुरुष टीम ने सात गोल्ड, आठ सिल्वर और पांच ब्रॉंज पदक प्राप्त किए। इन सभी का चयन 14 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक कोलकाता में होने वाली 43वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ है। खिलाड़ियों के सहारनपुर पहुंचने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, एके गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि रहे। संवाद
सहभागिता और नीति निर्धारण पर विचार मंथन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित सभागार में सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों एवं सहारनपुर आर्किटेक्टस एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक में शहर के विकास में दोनों पक्षों की सहभागिता एवं नीति निर्धारण पर विचार मंथन किया गया। एसडीए अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माणों को रोकने और विभाग में प्रस्तुत फाइलों का सरल प्रणाली से निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में सार्थक शर्मा, रोहित पाठक, हरिओम गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, संजय त्यागी, अमित त्यागी, अनीस, सौरभ गर्ग, संजय अग्रवाल, विश्वास राठी, राजीव शर्मा, रवि आदि मौजूद रहे। संवाद