फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Woman dies after one year of marriage and body found hanging on tree

टूट गई जिंदगी की डोर: इस हालत में मिला विवाहिता का शव, एक साल पहले हाथों में लगी थी पिया के नाम की मेहंदी

Sat, 06 May 2023 07:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 May 2023 07:42 PM IST
सार

Saharanpur News : शादी के एक साल बाद ही महिला की जिंदगी की डोर टूट गई। एक साल पहले जिस पिया के नाम की हाथों में मेहंदी लगी थी, उसी से महिला का विवाद चल रहा था। विवाहिता का शव इस हालत में मिला।

विज्ञापन
Saharanpur News: Woman dies after one year of marriage and body found hanging on tree
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट में मायके से छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता का शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची बेहट पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि पति से झगड़ा होने के बाद विवाहिता अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मांझीपुर निवासी महेंद्र की पुत्री वैशाली (21) की शादी एक वर्ष पूर्व गांव खेड़ी फतेहपुर के गौरव के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले वैशाली पति से झगड़ा होने पर अपने मायके आ गई थी। 30 अप्रैल को उसका पति उसे ससुराल ले जाने के लिए मांझीपुर आया था, लेकिन वैशाली ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और गौरव वापस लौट गया।
विज्ञापन


मायके वालों ने बताया कि उसी दिन वैशाली दोपहर में खाना बनाने के बाद मायके से चली गई थी। उन्होंने उसकी रिश्तेदारी और सगे संबंधियों के यहां तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encounter: जहां लिख दिया JDS, उसका मालिक बन जाता था कुख्यात, इन कारनामों में था माहिर

शुक्रवार की शाम मांझीपुर निवासी कलीम अपने आम के बाग में पहुंचा, तो एक पेड़ पर किसी युवती की लाश फंदे से लटकी हुई थी। लाश सड़ चुकी थी और उसमें दुर्गंध उठ रही थी। उसने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी, जिसके बाद बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए तो मृतक की पहचान वैशाली के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतवाया और मायके वालों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Anil Dujana: दिल पर लगी एक गोली ने ही कर दिया अनिल दुजाना को ढेर, युवाओं ने स्टेटस पर लिखा- 'मिस यू अनिल भाई'

सीओ बेहट मुनीष चंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यहीं लग रहा है कि युवती ने पति से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या की है। मृतक के मायके वाले भी यही बता रहे हैं। फिर भी पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed