{"_id":"6a3990ed8729dc2c1603d6c6","slug":"saharanpur-news-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-178114-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किशनपुरा में 11 करोड़ से बनने वाली सड़क का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किशनपुरा में 11 करोड़ से बनने वाली सड़क का शिलान्यास
Tue, 23 Jun 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने वार्ड 23 के किशनपुरा में 11 लाख रुपये से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया। महापौर ने क्षेत्रवासियों से कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। निगम द्वारा शहर में सड़क, नाला-नाली निर्माण, शुद्ध पेयजल के लिए पंप स्थापना आदि कार्य कराए जा रहे हैं। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा और वार्ड के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान उप सभापति मयंक गर्ग, पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद ज्योति अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, मानवेंद्र भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन