{"_id":"626c01534e7212438d55aade","slug":"saharanpur-news-pollution-control-board-has-sent-notice-to-three-including-former-mlc-mahmood-ali-in-case-of-50-crore-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व एमएलसी महमूद अली समेत तीन को नोटिस, लगा था 50 करोड़ का जुर्माना, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्व एमएलसी महमूद अली समेत तीन को नोटिस, लगा था 50 करोड़ का जुर्माना, ये है पूरा मामला
Fri, 29 Apr 2022 08:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Apr 2022 08:46 PM IST
सार
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल समेत तीन को नोटिस जारी किया गया है। एनजीटी द्वारा 50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बसपा एमएलसी महमूद अली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, मोहम्मद इनाम और खनन कारोबारी अमित जैन को नोटिस जारी किए है। नोटिस में यमुना क्षेत्र में खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में एनजीटी द्वारा इन पर लगाए गए 50 करोड़ रुपये के जुर्माना को जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने यमुना क्षेत्र में खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में बसपा के पूर्व एमएलसी महमूद अली, मोहम्मद इनाम और खनन व्यवसायी अमित जैन पर 50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। विगत दस मार्च को एनजीटी की चार सदस्यीय खंडपीठ ने इस धनराशि की वसूली के लिए राज्य सरकार, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव और हरियाणा सरकार को आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद 29 मार्च को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यह धनराशि वसूलने के आदेश दिए थे। अभी तक यह धनराशि वसूली नहीं गई है। इस संबंध में रणवीर सिंह ने एनजीटी में याचिका दायर की थी। जिसमें पूर्व एमएलसी महमूद अली, खनन व्यवसायी मोहम्मद इनाम और अमित जैन पर यमुना क्षेत्र में खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें
अब एनजीटी के आदेश का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डीसी पांडेय की ओर से पूर्व एमएलसी महमूद अली, मोहम्मद इनाम और अमित जैन को नोटिस जारी कर एनजीटी के आदेश का पालन करते हुए जुर्माना की धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए है।