फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Police have arrested of five accused in case of acid attck

Saharanpur: प्रेमिका के मंगेतर पर फेंका तेजाब, पुलिस ने दबोचे पांच आरोपी, दो युवकों की तलाश में दबिश जारी

Wed, 08 Feb 2023 11:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Feb 2023 11:40 PM IST
सार

Saharanpur News : प्रेमिका के मंगेतर पर तेजाब फेंकने वाले पांच आरोपी दबोचे गए। अभी दो आरोपी फरार है, उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Police have arrested of five accused in case of acid attck
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में कोतवाली देवबंद पुलिस ने शुभम नामक युवक पर तेजाब फेंकने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार है। इनमें से एक आरोपी के युवती से प्रेम संबंध थे, जिसकी सगाई शुभम से हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गांव मनोहरपुर निवासी शुभम के चेहरे पर तीन दिन पहले आरोपियों ने तेजाब फेंका था। इनमें मुख्य आरोपी उदय उर्फ भोला निवासी ग्राम भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर हैं। शुभम की एक युवती से सगाई हो गई थी। आरोपी उदय के युवती से प्रेम-संबंध थे। इसी के चलते आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि मुख्य आरोपी के अलावा पुलिस ने घटना में शामिल रहे बोबी, साकिब निवासी भोकरहेड़ी, हरेंद्र व अनुज निवासी गांव बेड्डाहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: दुखद घटना से हिल गया पूरा शहर, गांव में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक तरीके से पांच लोगों की मौत

इनके अलावा दीपक व रवि निवासी गांव बेड्डाहेड़ी मुजफ्फरनगर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों के पास एक कार, एक मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: अधूरी रह गई परवेज मुशर्रफ की ये हसरत, मौत से पहले मेरठ में आकर करना चाहते थे ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed