{"_id":"63de6bfa5fc5552f9a3b0ff8","slug":"saharanpur-news-mp-mla-special-court-has-summoned-sp-mla-nahid-hasan-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा विधायक नाहिद हसन को कोर्ट ने किया तलब, दो मामलों में नौ मार्च को तय होंगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा विधायक नाहिद हसन को कोर्ट ने किया तलब, दो मामलों में नौ मार्च को तय होंगे आरोप
Sat, 04 Feb 2023 08:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:00 PM IST
सार
Saharanpur News : एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने सपा विधायक नाहिद हसन को तलब किया है। बताया गया कि दो मामलों में नौ मार्च को आरोप तय होंगे।
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने नौ मार्च को तलब किया है। जिसके खिलाफ दो मामलों में आरोप तय होंगे। उनके अधिवक्ता की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र देकर उन पर झूठा मामला दर्ज कराए जाने की बात कही गई थी, जिन्हें अदालत ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ जुलाई 2012 में सरसावा थाने के गेट पर हंगामा कर तोडफोड़ करने का मामला दर्ज है। इसके अलावा 2018 में गंगोह थाने में भी धमकी देने का एक और मामला दर्ज है। दोनों मुकदमे अब यहां एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को इन दोनों मामलों में तारीख होने पर आरोप तय होने थे, मगर सपा विधायक पेश नहीं हुए। उनके अधिवक्ता की ओर से इस संबंध में न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर दोनों मामलों में सपा विधायक पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए इन आरोपों से उन्हें डिस्चार्ज करने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे
गुलाब सिंह ने बताया कि न्यायाधीश मयंक प्रकाश ने दोनों प्रार्थना पत्रों को निरस्त दिया। न्यायालय ने इन मामलों में आरोप तय करने के लिए नौ मार्च की तारीख लगाई है, जिसमें सपा विधायक नाहिद हसन को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में घर से कोंचिग करने गया छात्र लापता, बिजनौर में अधिकारियों पर जमकर बरसे जिलाधिकारी