फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Know who is Saurabh who attacked the car of Asaduddin Owaisi

ओवैसी पर हमले का मामला: कौन है गोली चलाने वाला सौरभ, सहारनपुर से जुड़ रहा ये बड़ा कनेक्शन

Fri, 04 Feb 2022 01:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Feb 2022 01:50 PM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी सौरभ सहारनपुर का रहने वाला है। जानिए सौरभ वर्तमान में कहां रहता है और उसके परिवार में कौन-कौन है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Know who is Saurabh who attacked the car of Asaduddin Owaisi
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोली के निशान - फोटो : ANI

विस्तार

हापुड़ जनपद में पिलखुवा के पास एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी शुभम पुत्र प्रमोद सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सापला बेगमपुर निवासी है। कार पर फायरिंग करने के बाद शुभम ने गाजियाबाद जाकर सरेंडर कर दिया था। 

विज्ञापन


एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि शुभम के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह अपने पुश्तैनी गांव में बहुत कम आता है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शुभम के खिलाफ अभी तक जांच पड़ताल में कोई आपराधिक मामला पंजीकृत नहीं मिला है। जांच के दौरान पता चला है कि वह अक्सर मोदीपुरम और गाजियाबाद में ही रहता है।
विज्ञापन


एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष चौधरी फहीम ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमले की जांच की मांग की है। वहीं चुनाव में होने वाले कार्यक्रमों को विशेष सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हापुड़ में हुए जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी प्रत्याशी हाफिज उमेर मदनी के नेतृत्व में समर्थकों ने प्रदर्शन किया, साथ ही उन्होंने सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन से हमलावरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

 
गुरुवार की रात्रि करीब आठ बजे असदुद्दीन ओवैसी समर्थक दारुल उलूम चौक पर इकट्ठा हुए। यहां से वह प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देवबंद-गंगोह बाईपास स्थित उर्दू गेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकसुर में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पर जानलेवा हमला होना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। जिसकी निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए, साथ ही हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने साइम सिद्दीकी, शोएब बर्नी, मो. उवैस, कासिम उस्मानी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed