{"_id":"60c88f7ea3e5ca0c0a5294b9","slug":"saharanpur-news-farmer-s-body-found-lying-in-hindon-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनुपर: हिंडन नदी में पड़ा मिला किसान का शव, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनुपर: हिंडन नदी में पड़ा मिला किसान का शव, गांव में फैली सनसनी
Tue, 15 Jun 2021 05:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Jun 2021 05:01 PM IST
सार
हिंडन नदी में किसान का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। जांच के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सहारनपुर: हिंडन नदी में मिला किसान का शव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा खुर्द में हिंडन नदी के किनारे एक किसान का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देवबंद थाना क्षेत्र के गांव जखवाला निवासी 38 वर्षीय किसान अनिल पुत्र बलजीत सिंह का शव मंगलवार सुबह हिंडन नदी के किनारे नन्हेड़ा खुर्द गांव के पास पानी में पड़ा मिला। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर ग्रामीणों से पहचान कराई। वहीं इससे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद अनिल के चचेरे भाई अशोक पुत्र रामकिशन निवासी जखवाला ने बड़गांव थाने में तहरीर दी। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पता चल सकेगी।
विज्ञापन