फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Deputy Chief Minister Dinesh Sharma said that Had Akhilesh been there the university would have been named after Jinnah

यूपी: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बोले- अखिलेश होते तो जिन्ना के नाम पर होता विश्वविद्यालय

Thu, 02 Dec 2021 06:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Dec 2021 06:29 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश होते तो वह विश्वविद्यालय का नाम मां शाकंभरी देवी नहीं, बल्कि जिन्ना के नाम पर रखते। 

विज्ञापन
Saharanpur News: Deputy Chief Minister Dinesh Sharma said that Had Akhilesh been there the university would have been named after Jinnah
सहारनपुर में मंच पर सीएम योगी, मंत्री अमित शाह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और अन्य नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में गुरुवार को विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंच से प्रदेश में रहीं पूर्व की सरकारों के घेरने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा उनकी सरकार ने विश्वविद्यालय का नाम मां शाकंभरी देवी के नाम पर रखा है, लेकिन यदि अखिलेश होते तो वह विश्वविद्यालय का नाम मां शाकंभरी देवी नहीं, बल्कि जिन्ना के नाम पर रखते। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जुड़ेंगे 264 महाविद्यालय

उप मुख्यमंत्री ने कहा विश्वविद्यालय 50.43 एकड़ भूमि पर बन रहा है, इसके लिए पहले चरण में 92 करोड़ रुपये जारी किए गए। उन्होंने कहा कि पहले चरण का कार्य 18 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। यानी जून 2023 तक पहला चरण पूरा होगा। विश्वविद्यालय से सहारनपुर मंडल के सहारनपुर जनपद के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली के 264 महाविद्यालय जुड़ेंगे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम 

विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने बड़ी घोषणा की

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में रोजगार परक शिक्षा दी जाएगी, जिसमें फार्मेसी से लेकर, टेक्निकल और कंप्यूटर से जुड़ी शिक्षा शामिल रहेगी। ताकि विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करते ही नौकरी के लिए तैयार हो। उन्होंने घोषणा कर बताया कि अनुसूचित जाति के 40 लाख विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पुन: शुरू कर दी गई है। दावा किया कि योगी सरकार में प्रदेश के 4.5 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में प्रदेश की अर्थ व्यवस्था 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है, जो पहले 11 लाख करोड़ की थी।

यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed