फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Councilor Nikku was expelled from the BSP party after making a statement against Mayawati

मायावती के खिलाफ कही ये बड़ी बात, पार्षद निक्कू को पार्टी से किया गया निष्कासित 

Thu, 31 Dec 2020 11:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Councilor Nikku was expelled from the BSP party after making a statement against Mayawati
पत्रकार वार्ता में बोलते चंद्रजीत सिंह निक्कू - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर निगम में बसपा पार्षद दल के नेता पद से हटाए जाने पर पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बगावती तेवर अपना लिया है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखा हमला बोला। कहा कि कालेधन की वजह से वह भाजपा सरकारों से डरती हैं। किसान आंदोलन सहित जनता के किसी भी मुद्दे पर मौन धारण किए हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को गुरुद्वारा रोड स्थित सभागार में पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि बहनजी ये जनता है। जनता के उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर नहीं आओगी तो जनता ही आपको सड़क पर ला देगी। निक्कू ने कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर सर्द मौसम में किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन बसपा चुपी साधे हुए है। इससे पूर्व नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए आंदोलन में भी बसपा ने आवाज नहीं उठाई थी। एक तरफ बसपा दलितों और अल्पसंख्यकों के हकों की लड़ाई लड़ने का दावा करती है, लेकिन बसपा सुप्रीमो सिर्फ ट्वीट करती हैं, जबकि जमीनी स्तर पर बसपा किसी भी आंदोलन में नजर नहीं आई है। इसको लेकर उन्होंने संगठन में आवाज उठाई तो उन्हें बसपा पार्षद दल के नेता पद से हटाए जाने का जिलाध्यक्ष ने दावा किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिरी सांस तक गर्दन काटता रहा जावेद, भयावह मंजर देख बच्चे हुए बेहोश, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बसपा सुप्रीमो अपने कालेधन की वजह से वह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं भाजपा सरकारों से डरती हैं। निक्कू ने कहा कि अब चाहे पार्टी उन्हें संगठन से बाहर कर दे, इसका उन्हें कोई मलाल नहीं है। वह अपने स्तर से किसानों, दलितों और पीड़ित जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: आखिर गिरफ्तार हुई शातिर महिला, पहले ससुराल में किया था ये कांड, फिर प्रेमी संग हुई थी फरार

निक्कू को पार्टी ने किया निष्कासित 
पार्षद चंद्रजीत निक्कू द्वारा पत्रकार वार्ता में बसपा पर आरोप लगाने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि चंद्रजीत सिंह निक्कू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया। निक्कू ने पार्टी में रहते हुए अनुशासनहीनता की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed