फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: CM Yogi gave a big gift to the youth and attacked the riot-migration issue

नया अंदाज: ...जब युवाओं के लिए बड़ा तोहफा लेकर आए योगी, खूब किया दंगे-पलायन मुद्दे पर वार, मंच से दिया ये बड़ा संदेश

Fri, 03 Dec 2021 12:30 AM IST
कपिल kapil चंद्रशेखर शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
चंद्रशेखर शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Dec 2021 12:30 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर में युवाओं के लिए बड़ा तोहफा लेकर आए। इस दौरान उन्होंने दंगा और पलायन मुद्दे व माफिया पर खूब वार किया। इस दौरान उन्होंने मंच से एक बड़ा संदेश भी दिया।

विज्ञापन
Saharanpur News: CM Yogi gave a big gift to the youth and attacked the riot-migration issue
मंच से बोलते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के शिलान्यास के बहाने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने उच्च शिक्षा, रोजगार और भविष्य की संभावनाओं का जिक्र कर वेस्ट यूपी के युवाओं को साधने की कोशिश की। शिक्षा और सुरक्षा के नाम पर महिलाओं को भी लुभाने का प्रयास किया। वहीं, व्यापारी, किसान, मजदूर सहित अन्य लोगों को पिछली सरकारों में दंगे, पलायन, माफिया और गुंडागर्दी का डर दिखाया गया। यह जताने की कोशिश की गई कि फिर से भाजपा को सत्ता सौंपकर ही आम जनमानस को सुरक्षित माहौल मिल सकता है।

विज्ञापन


नवंबर माह में ही सीएम योगी ने मेरठ में खेल विश्वविद्यालय में हुए समारोह में पैरालंपिक विजेताओं को सम्मानित किया था। इस समारोह में योगी ने खेल और खिलाड़ी पर अधिक फोकस रखा, मगर यहां उनका अंदाज बिल्कुल अलग रहा। उन्होंने शिक्षा से ज्यादा कैराना, कांधला के पलायन, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर और बरेली में दंगे और माफिया का कई बार जिक्र किया। अमित शाह और योगी दोनों ने भाजपा सरकार में अपराधियों पर शिकंजे के दावे पेश किए।

विज्ञापन

वेस्ट यूपी को साधने के लिए गन्ना भुगतान का सहारा

कृषि कानून और किसान आंदोलन का जिक्र तो दोनों नेताओं ने नहीं किया, लेकिन वेस्ट यूपी में किसान, जाट, गुर्जर और मुस्लिम के बड़े वर्ग तक संदेश पहुंचाने के लिए गन्ना भुगतान और चीनी मिलों के संचालन के दावे किए गए। दरअसल, वेस्ट यूपी के अधिकतर किसान गन्ना उत्पादक हैं और वे चुनाव में किसी भी दल की जीत या हार में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वहीं, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के पुराने फॉर्मूले के अनुरूप अयोध्या, श्रीराम, काशी तक के बारे में संबोधन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

युवा और महिलाएं अधिक, किसान दिखे कम

समारोह में युवाओं और महिलाओं की संख्या अधिक रही, जबकि किसान उम्मीद से कम रहे। इनमें भी आंगनबाड़ी, शिक्षक, कर्मचारी और अन्य युवाओं की संख्या अधिक रही। 

यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम 

पहले योगी की तारीफ और फिर मांगा आशीर्वाद

अमित शाह ने यूपी के लिए योगी को ही सबसे बेहतर बताया और कई बार उनकी तारीफ भी की। बाद में सिर झुकाकर कहा कि इस बार भी अपना आशीर्वाद दें और 300 से अधिक सीट दिलवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed