फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: BJP leader Bhopal Singh Kashyap has complained to CM Yogi by putting a board of migration on the house

इंसाफ की मांग: भाजपा नेता ने मकान पर लिखा, 'गांव से पलायन को मजबूर', सीएम योगी को भेजा पत्र

Fri, 22 Oct 2021 01:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Oct 2021 01:26 PM IST
सार

भाजपा नेता ने अपने मकान पर लिखा है कि परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर है। नेता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि परिवार के सदस्यों को बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur News: BJP leader Bhopal Singh Kashyap has complained to CM Yogi by putting a board of migration on the house
भाजपा नेता ने मकान पर लिखा पलायन को मजबूर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज भाजपा नेता परिजनों सहित गांव से पलायन करने को मजबूर है। पीड़ित का आरोप है कि दबंग उसे बार-बार परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस बारे में शिकायत पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। 

विज्ञापन


कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी भाजपा के पूर्व मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक और भारतीय कश्यप सेना के जिला संयोजक भोपाल सिंह कश्यप ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायत पत्र में बताया कि 14 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरीबास निवासी सतीश के साथ वह गांव निवासी एक मिस्त्री की दुकान पर बैठा था। जैसे ही वह सतीश के साथ दुकान से बाहर निकला तो गांव बिलासपुर के ही तीन लोगों ने सतीश की पैरवी करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसकी मां सोमवती के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। 
विज्ञापन


वहीं मामले की तहरीर देने जब वह गंगोह कोतवाली पहुंचा तो आरोपी वहां भी पहुंच गए। आरोपियों ने वहां भी उसे कानूनी कार्रवाई करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। उसी वक्त उसने मामले की सूचना कोतवाली प्रभारी को दी, लेकिन कोतवाली प्रभारी ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। इस बारे में उसने कैराना सांसद और गंगोह विधायक को भी अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

भोपाल सिंह कश्यप ने बताया कि तब से ही वह और उसका परिवार दहशत में रह रहा है। दबंगों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित और उसके परिजन गांव से पलायन करने को मजबूर है। मकान की दीवार पर भी पलायन के लिए मजबूर लिख दिया है। इस मामले में सीओ मोहम्मद रिजवान का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed