फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Assistant Municipal Commissioner and Assistant Engineer injured in road accident

Saharanpur News: नगर निगम के गेट पर भीषण हादसा, कार के अंदर फंसे थे दो अधिकारी, निगम कर्मियों ने ऐसे बचाई जान

Tue, 28 Mar 2023 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Mar 2023 05:22 PM IST
सार

सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दानिश नकवी सड़क हादसे में घायल हो गए। नगर निगम दफ्तर से दौड़ कर कर्मचारियों ने बमुश्किल खिड़कियों को खोलकर अधिकारियों के बाहर निकाला।

विज्ञापन
Saharanpur News: Assistant Municipal Commissioner and Assistant Engineer injured in road accident
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर निगम सहारनपुर के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दानिश नकवी साइट से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नगर निगम के स्टेडियम साइड स्थित गेट से निगम में अंदर घुस रही थी उसी दौरान तेज गति से आ रहे दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार ने सहायक नगर आयुक्त की बोलेरो कार को लेफ्ट साइड से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन साल की मासूम बच्ची समेत तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन


बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का दायां हिस्सा गेट की दीवार में जाकर लगा। गाड़ी दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही होंडा सिटी भी सामने की साइड से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सहायक नगर आयुक्त और सहायक अभियंता जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। साथ ही अशोकप्रिय गौतम 15 दिन पहले ही आईएएस का इंटरव्यू देकर लौटे है। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed