फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: A woman died two-child injured to electric current in Gangoh

दर्दनाक : मोबाइल से करंट लगने पर विवाहिता की मौत, दो बच्चे झुलसे, गमगीन माहौल में महिला को किया सुपुर्द-ए-खाक

Sun, 20 Feb 2022 04:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 20 Feb 2022 04:14 PM IST
सार

सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक घटना हो गई। एक महिला की मोबाइल का करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। दोनों बच्चों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur News: A woman died two-child injured to electric current in Gangoh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में मोबाइल चार्ज करते समय महिला की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि दो बच्चे झुलस गए। दोनों बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर हालत होने के चलते उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


नगर के सराय पट्टी के मोहल्ला इलाही बख्श में कुंडा निवासी शहजाद का परिवार रहता है। शनिवार की रात उसकी पत्नी शहजादी (35) ने बात करते-करते मोबाइल को चार्जिंग पर लगा दिया और अपने पास ही रख कर सो गई। उसके पास उसकी नौ वर्षीय बेटी सना व सात वर्षीय बेटा आरिश भी सोए हुए थे। वहीं रात में सोते समय उनके करंट लग गया। जिससे शहजादी की मौत हो गई और बच्चे झुलस गए। 
विज्ञापन


वहीं सुबह होने पर जब पति ने अपने बच्चों और पत्नी को जगाना चाहा तो वह नहीं उठे। इसके बाद वह चीख-चीखकर रोने लगा और शोर मचा दिया। वहीं पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला-बच्चों को आनन-फानन चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना

वहीं झुलसे बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते दोनों बच्चों को सहारनपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed