फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Newly married woman found hanging, was married a month ago

Saharanpur: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, एक माह पहले हुई थी शादी, घटना के बाद ससुराल वाले हुए फरार

Sun, 24 Dec 2023 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Dec 2023 11:38 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं  मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Newly married woman found hanging,  was married a month ago
रूमा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर में तीतरों कोतवाली के गांव ठोल्ला फतेहपुर में बीती रात नवविवाहिता रुमा (22) पत्नी गुड्डु अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम पर भेजा। सीओ मुनीश चंद शर्मा ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। रुमा की गत 24 नवंबर को ही शादी हुई थी।

विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाने के गांव सहजवा निवासी शीशपाल की बेटी रुमा की शादी एक माह पूर्व ठोल्ला फतेहपुर स्थित कालोनी निवासी गुड्डु पुत्र जगबीर के साथ हुई थी। ससुरायिलों ने बताया कि शनिवार की शाम सात बजे रुमा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी।

विज्ञापन

गुड्डु मजदूरी का काम करता है वह उस वक्त बाहर था। रात साढ़े आठ बजे सास संतोष किसी काम से रुमा के कमरे में गई तो देखा कि वह कमरे में फंदें से लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मृतका भाई विपिन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

उसने बताया शादी के बाद से ससुराली बाइक की मांग कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उधर घटना के बाद पति सहित ससुराली घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed