{"_id":"6239a8b059ef234222071b00","slug":"saharanpur-new-experiments-in-agriculture-brought-padma-shri-to-progressive-farmer-sethpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: कृषि में नित नए प्रयोगों ने प्रगतिशील किसान सेठपाल को दिलाया पद्मश्री, किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: कृषि में नित नए प्रयोगों ने प्रगतिशील किसान सेठपाल को दिलाया पद्मश्री, किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत
Tue, 22 Mar 2022 04:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 22 Mar 2022 04:15 PM IST
सार
सहारनपुर के प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह गन्ने की फसल के साथ सहफसली के तौर पर उन्होंने कई प्रयोग किए वे गन्ने के साथ ही प्याज, सौंफ, आलू, सरसों, मसूर, टिंडा और हल्दी की खेती करते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।
विज्ञापन
किसान सेठपाल सिंह को सम्मानित करते राष्ट्रपि रामनाथ कोविंद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
खेती में नित नए प्रयोग करने वाले जनपद के प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्हें मेडल और प्रशस्तिपत्र दिया गया। उन्हें यह सम्मान कृषि विविधीकरण के क्षेत्र में किए गए उनके नित नए प्रयोगों के लिए दिया गया है। वे क्षेत्र में किसानों के लिए प्रेरणास्रोत्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
जनपद के गांव नंदी फिरोजपुर निवासी प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह पिछले कई वर्षों से कृषि में नए-नए प्रयोग कर किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। कृषि विविधीकरण के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उनकोपद्मश्री के लिए चयनित किया गया था। इससे पहले भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
उन्हें आईसीएआर से वर्ष 2012 में नवोन्मेषी कृषक सम्मान, आईसीएआर से ही वर्ष 2014 में जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार और वर्ष 2020 में अध्येता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कृषि विविधीकरण को अपनाया। वे तालाब की बजाए खेत में सिंघाड़ा का उत्पादन करते हैं। कमल के फूल, कमल ककड़ी, मत्स्य पालन, पशुपालन, सब्जी उत्पादन के साथ ही मशरूम की खेती भी करते हैं।
विज्ञापन
गन्ने की फसल के साथ सहफसली के तौर पर उन्होंने कई प्रयोग किए वे गन्ने के साथ ही प्याज, सौंफ, आलू, सरसों, मसूर, टिंडा और हल्दी की खेती करते हैं। इसके अलावा उन्होंने ऑर्गेनिक खेती में भी हाथ आजमाया है। इसमें वह वर्मी कंपोस्ट को स्वयं तैयार कर खेती में प्रयोग कर रहे हैं। जिससे उन्होंने फसलों के बढ़िया उत्पादन के साथ ही भूमि में जीवांश कार्बन की मात्रा को मेनटेन कर रखा है।
सपा के प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा, उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार, युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर आदि ने सेठपाल सिंह को पद्मश्री मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।