फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 'My brother is MLA, I will organize a protest', Clash between surgeon and chief superintendent

Saharanpur: 'मेरे भाई विधायक हैं, धरना दिलवा दूंगा'... जिला अस्पताल में सर्जन और प्रमुख अधीक्षक के बीच झड़प

Tue, 19 Aug 2025 07:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 19 Aug 2025 07:44 PM IST
सार

न्यू सर्जिकल वार्ड के मरीजों की बेड हेड टिकट (बीएचटी) ले जाने पर चिकित्सक नाराज हो गए। तकरार बढ़ने पर सर्जन ने प्रमुख अधीक्षक से कहा, भाई को बुलाकर धरना दिलवा दूंगा। इस तकरार के कारण मरीजों का इलाज नहीं किया जा सका। 

विज्ञापन
Saharanpur: 'My brother is MLA, I will organize a protest', Clash between surgeon and chief superintendent
प्रमुख अधीक्षक और सर्जन के बीच होती कहासुनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसबीडी जिला अस्पताल कुछ समय से खासा चर्चाओं में है। मंगलवार को न्यू सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों की बेड हेड टिकट (बीएचटी) को लेकर प्रमुख अधीक्षक व दो चिकित्सकों के बीच जमकर जुबानी जंग हुई। प्रमुख अधीक्षक कक्ष में गहमागहमी का माहौल बना रहा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अन्य चिकित्सकों को भी फोन कर बुला लिया गया। तकरार बढ़ने पर सर्जन डॉ. सीपी रोशन ने प्रमुख अधीक्षक को यह तक कह दिया कि मेरे भाई विधायक हैं, बुलाकर धरना दिलवा दूंगा।
विज्ञापन

 

Saharanpur: 'My brother is MLA, I will organize a protest', Clash between surgeon and chief superintendent
इलाज न मिलने पर परेशान मरीज। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मंगलवार को प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी अस्पताल में वार्डों का निरीक्षण कर रहीं थीं। इसी दौरान न्यू सर्जिकल वार्ड से मरीजों की शिकायत मिली कि उन्हें कोई देखने नहीं आया है। इस पर प्रमुख अधीक्षक न्यू सर्जिकल वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों की बीएचटी नर्सिंग ड्यूटी कक्ष से उठाकर ले आईं। सर्जन चिकित्सक वार्ड में पहुंचे तो उन्हें बीएचटी गायब मिली। स्टाफ नर्स ने बताया कि प्रमुख अधीक्षक बीएचटी अपने साथ ले गईं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सर्जन चिकित्सक नाराज होकर बिना मरीज देखे लौट गए। दोपहर करीब एक बजे वार्ड ब्वॉय सचिन बीएचटी लेकर नर्सिंग कक्ष में पहुंचा। फाइल में 11 मरीजों की बीएचटी मिली। इसके बिना चिकित्सक मरीज का उपचार नहीं कर पाए। क्योंकि उसमें मरीज की सभी डिटेल होती है। सर्जन डॉ. सीपी रोशन और डॉ. शिवेंद्र सिंह इसके बाद प्रमुख अधीक्षक के कमरे में पहुंचे।
 
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सकों को देखकर प्रमुख अधीक्षक ने कहा कि मेरे कक्ष से बाहर जाइए। बिना अनुमति कैसे आए। इस पर डॉ. शिवेंद्र सिंह व डॉ. सीपी रोशन नाराज हो गए। आरोप है कि प्रमुख अधीक्षिका जानबूझकर सर्जरी विभाग को निशाना बना रही हैं। बारिश के दौरान छत टपकने की जिम्मेदारी भी उन पर डाल दी गई थी। डॉ. शिवेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा ऑपरेशन करते हैं। अगर हम काम नहीं करते तो नौकरी से निकलवा दीजिए।
 

चिकित्सक मरीजों को नहीं देखते, मिल रही थी शिकायत
प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी का कहना है कि दोनों सर्जन चिकित्सक मरीजों को नहीं देख रहे थे। उनकी लगातार शिकायत मिल रही थी। हमारी प्राथमिकता है कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले। सर्जन चिकित्सकों की वजह से पूरे अस्पताल का माहौल खराब हो रहा है।

मरीज बोले- हमारा क्या कसूर
न्यू सर्जिकल वार्ड में ककराला निवासी शहबान सोमवार शाम भर्ती हुए। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह चिकित्सक वार्ड में मरीज देखने आए थे। शिवदासपुर निवासी बसंत 16 अगस्त की रात भर्ती हुए थे। बेटे आशीष कुमार ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होना बताया गया, बाहर से सीटी स्कैन कराया। इलाज करने के लिए कोई भी नहीं आया। नर्स आती है। दवा व इंजेक्शन लगाकर चली जाती है। मरीज काफी परेशान नजर आए।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: नमाज पढ़कर लौटते युवक की गोली मारकर हत्या, कोर्ट ने चार सगे भाइयों को दी ये सजा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed