{"_id":"62c284a3866b987ec30a7e86","slug":"saharanpur-more-than-fifteen-girl-students-gets-food-posioning-after-having-food-in-kasturba-gandhi-vidyalaya-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना खाने के बाद 15 छात्राओं की हालत बिगड़ी, कई हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना खाने के बाद 15 छात्राओं की हालत बिगड़ी, कई हायर सेंटर रेफर
Mon, 04 Jul 2022 11:41 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:41 AM IST
सार
सहारनपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में रविवार देर रात 15 छात्रओं की हालत बिगड़ गई। इन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कई छात्राओं की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
खाने खाने के बाद बिगड़ी छात्राओं की हालत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय महंगी तीतरों में खाना खाने के बाद 15 बालिकाओं की हालत बिगड़ गई। छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि कई छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में रविवार देर रात खाना खाने के बाद तकरीबन 15 छात्राओं को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। बारी बारी से सभी छात्राओं की हालत बिगड़ने लगी। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। छात्राओं के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: LLB Student Murder: समलैंगिक दोस्तों ने गला दबाया, फिर टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भरकर नाले में फेंकी लाश
विज्ञापन
बताया गया कि अस्पताल में कई छात्राओं की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि बालिकाओं में से सिमरन (13) पुत्री संजय कक्षा 8, सिया(12) पुत्री हरपाल कक्षा 7, मनशिका (12) पुत्री रामवीर कक्षा 7 को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पारूल(14) पुत्री सोनू कक्षा 8, समीक्षा (13) पुत्री रामवी कक्षा 8 को आईसीयू में दाखिल कराया गया है।
बताया कि घटना के दौरान वार्डन अवकाश पर थी। वहीं जांच पड़ताल में सामने आया कि मई माह में बच्चों के लिए खरीदी गई खाद्य सामग्री से ही खाना बनाया गया है, चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित वालिया का कहना है मामला प्रथमदृष्टा फूड प्वाईजनिंग का प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है।