फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Miscreants looted jewelery of two lakh from a jeweler in market

सहारनपुर में दिनदहाड़े वारदात: भरे बाजार में सर्राफ से लूटे दो लाख के आभूषण, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अफसर

Wed, 19 Jul 2023 03:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बाइक सवार बदमाश भरे बाजार में सर्राफ से दो लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए। इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Saharanpur: Miscreants looted jewelery of two lakh from a jeweler in market
सहारनपुर में लूट की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश भरे बाजार में एक वृद्ध सर्राफ से सोने के आभूषण से भरा डब्बा लूटकर फरार हो गए। पीड़ित सर्राफ से लूटे गए डब्बे में करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण बताए हैं। घटना के बाद पहुंचे सीओ व कोतवाल ने पीड़ित सर्राफ से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, क्षेत्र में आए दिन हो रही लूट की घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन

     
कस्बे के जनक बाजार में नरेंद्र कुमार सर्राफ की आभूषण की दुकान है। 80 वर्षीय पीड़ित सर्राफ नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनकी दुकान पर दो युवक आए और पायल व अन्य सामान देखने लगे। आभूषण देखने के बाद उक्त युवक अपनी मां के साथ आभूषण खरीदने की बात कहकर चले गए।

विज्ञापन

बताया करीब साढ़े बारह बजे उक्त युवकों में से एक युवक दोबारा दुकान पर आया और सोने की अंगूठी दिखाने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि उसने जैसे ही तिजोरी से अंगूठी का डब्बा निकाला तो उक्त युवक आभूषण से भरा डब्बा छीनकर भाग गया और कुछ ही दूरी पर खड़े अपने बाइक सवार साथी के पीछे बैठकर फरार हो गया।

विज्ञापन

वहीं, शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार आये, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंचे सीओ नीरज सिंह व कोतवाल राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने घटना के बारे में पीड़ित सर्राफ से जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने लूटे गये डब्बे में करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण बताए हैं, जिनकी कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें: हे भगवान!: किसी को न मिली ऐसी मौत, 20 मिनट में खाक हो गईं चार जिंदगियां, कार को गैस कटर से काटकर निकालीं लाशें

विज्ञापन

बता दें कि दिनदहाड़े सर्राफ से लूट की घटना होने से व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, नगर अध्यक्ष सतीश सिंघल, महामंत्री पंकज जैन आदि व्यापारी मौके पर पहुंचे और आए दिन हो रही लूट व चोरी की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की। सीओ नीरज सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से बदसलूकी का मामला: लक्ष्मीकांत वाजपेयी पुलिस से बोले- मैंने सींग उगा लिए हैं पेट फाड़ दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed