फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Minor girlfriend left home after consuming poison and committed suicide at her boyfriend's doorste

Saharanpur: जहर खाकर घर से निकली नाबालिग प्रेमिका और प्रेमी की दहलीज पर जाकर दे दी जान

Thu, 31 Oct 2024 07:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 31 Oct 2024 07:50 PM IST
सार

किशोरी का उसके प्रेमी से डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने जान क्यों दी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Minor girlfriend left home after consuming poison and committed suicide at her boyfriend's doorste
प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर खाया जहर। - फोटो : iStock

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और प्रेमी के घर पहुंच गई। जब उसके जहर खाने का पता चला तो जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

घटना बुधवार देर रात की है। मोहल्ला छिपीयान की रहने वाली किशोरी ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद प्रेमी के घर पुरानी चुंगी पहुंच गई। लेकिन किसी को भी भनक नहीं लगने दी कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। परिजन भी उसके पीछे आ गए। जब घर पर प्रेमी नहीं दिखा तो उसने कुछ देर बाद बता दिया कि मैंने जहर खा लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता लगते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि प्रेमी अब प्रेमिका से पीछा छुड़ाने की कोशिश में था। दोनों के बीच अब पहले जैसा प्यार नहीं रह गया था। 
 
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किशोरी ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाया। उसके बाद प्रेमी के घर पहुंची थी। जहर क्यों खाया, क्या वजह रही, इसकी जांच की जा रही है। प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed