{"_id":"5b786c2242c79246475f61c8","slug":"saharanpur-mein-jhamajham-baarish","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में झमाझम बारिश, जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में झमाझम बारिश, जलभराव से परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में हुई झमाझम बरसात से गुजरते लोग। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। करीब डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से पूरा शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए। सड़कें नहर और कॉलोनियां तालाब सरीखी नजर आईं। सड़कों पर घुटनों से ऊपर तक पानी आने से कई गाड़ियां बंद हो गईं, जिनकी वजह से भी लोग परेशान हुए। वहीं बाइकर्स ने बारिश का खूब मजा लूटा। साथ ही गर्मी से राहत भी पाई।
शनिवार की सुबह हल्के बादल बने हुए थे, मगर दोपहर 12 बजे हल्की हवाओं के साथ काली घटाएं छा गईं। करीब सवा 12 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो डेढ़ घंटे तक बरसी। एसबीडी जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, ऑफिसर्स कॉलोनी, नगर निगम समेत शहर की अनेक कॉलोनियों और सड़कों पर भारी जलभराव रहा। कलक्ट्रेट से हसनपुर तक सड़क पर भारी जलभराव नजर आया। हाईवे नहर के जैसा नजर आ रहा था, जिसमें कारों के पहिये आधे से अधिक डूबे थे।
आईटीसी रोड पर हसनपुर, पंत विहार, सिद्धार्थ नगर, जेजेपुरम और लेबर कॉलोनी में भारी जलभराव रहा। चंद्रनगर, ओजपुरा, अहमदबाग, मिशन कंपाउंड, गिल कॉलोनी, गढ़ी मलूक, नूर बस्ती आदि में भी भारी जलभराव रहा। वहीं, बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम 24 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
वहीं, शहर के साथ ही दिल्ली रोड और अन्य इलाकों में अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बता दें कि इन दिनों ज्यादातर किसानों के खेतों में गन्ने और धान की फसलें खड़ी हैं, जिनकी सिंचाई के लिए बरसात बेहद जरूरी है। ऐसे में शनिवार की बारिश से किसान खुश हैं। किसान नेता अरुण राणा, देवेंद्र सिंह और जयपाल का कहना है कि बारिश धान की फसल के लिए अमृत है, जो जितनी बरसे उतनी कम है।