फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Married woman dies under suspicious circumstances; last rites performed secretly

सहारनपुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फौरन कर दिया अंतिम संस्कार, घर में मिले जले कपड़े और खून

Mon, 31 Aug 2026 01:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 31 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

हरिद्वार निवासी प्रियंका की शादी 10 साल पहले सहारनपुर के गंगादासपुर जट गांव में हुई थी। देर रात प्रियंका की मौत हो गई। मायके वालों का कहना है कि उनके आने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Married woman dies under suspicious circumstances; last rites performed secretly
प्रियंका की फाइल फोटो और हरिद्वार से आए परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तल्हेड़ी बुजुर्ग क्षेत्र के गंगादासपुर जट गांव में रविवार देर रात विवाहिता प्रियंका (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के शव का रात में ही आनन-फानन अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। 
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित भक्तों वाली गांव निवासी प्रियंका की करीब 10 वर्ष पहले गंगदासपुर जट निवासी सतीश से शादी हुई थी। उसके दो बेटे शिवम (9) और शिव (7) हैं। रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में प्रियंका की मौत हो गई। मृतका की बुआ के बेटे सागर के मुताबिक, प्रियंका की मौत की सूचना उसके जेठ ने फोन पर दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार सुबह मायके पक्ष के लोग गंगदासपुर पहुंचे। वहां घर पर ससुराल पक्ष का कोई सदस्य नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि प्रियंका के शव का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। घर से कुछ दूरी पर स्थित श्मशान घाट में शव जलाए जाने की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। 
 
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अमित कुमार सिंह और इंस्पेक्टर संदीप बालियान फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पहले घर पर जांच की और इसके बाद श्मशान घाट पर पहुंचकर भी साक्ष्य जुटाए। बताया गया कि मकान के बाथरूम में कुछ कपड़े जले हुए मिले हैं। इसके अलावा घर में कई स्थानों पर खून के निशान मिलने की बात सामने आई है। इन साक्ष्यों के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
 

पोस्टमार्टम के बिना अंतिम संस्कार किए जाने पर भी उठे सवाल 
मृतका के मायके वालों ने घटना को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रात में ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच अधिकारी संदीप बालियान ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
बिजनौर: 'दो दिन में कर लूंगा आत्महत्या, स्कूल व एक टीचर होंगे जिम्मेदार', छात्र ने शेयर किया वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed