फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another husband sacrificed himself: Wife had an affair with friend Saurabh, Mantu was murdered

एक और पति चढ़ा बलि: दोस्त सौरभ से हो गए पत्नी के प्रेम संबंध, विरोध करने पर मारा गया मंटू

Tue, 26 Aug 2025 04:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 26 Aug 2025 04:38 PM IST
सार

Saharanpur News: पुलिस ने मंटू हत्याकांड का खुलासा करते हुए सौरभ को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। सौरभ के पास मंटू की वाइफ का नंबर आ गया था। दोनों बात करने लगे और प्रेम प्रसंग हो गया। विरोध करने पर मंटू की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Another husband sacrificed himself: Wife had an affair with friend Saurabh, Mantu was murdered
गिरफ्तार हत्यारोपी सौरभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़गांव के शिमलाना में हुए मंटू हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी के मृतक मंटू की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसी वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

 

थाना पुलिस की तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार, शनिवार रात घर के बाहर ही मंटू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों की तरफ से पड़ोसी मुकेश, उसके भाई संजीव और मुकेश के बेटे के खिलाफ बड़गांव थाने में केस दर्ज कराया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मंटू के साथ सौरभ टेंट का काम करता था। कभी-कभी मंटू काम पर मोबाइल साथ लेकर नहीं जाता था। ऐसे में वह सौरभ का फोन लेकर अपनी पत्नी से बात करता था। इस तरह सौरभ के पास मंटू की पत्नी का मोबाइल नंबर आ गया।
 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तभी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था। इसकी जानकारी मंटू को लग गई थी। मंटू ने सौरभ के साथ गाली-गलौज कर दी, जिसे लेकर उनके बीच रंजिश चल रही थी। शनिवार रात भी दोनों के बीच गाली-गलौज हुई, तभी सौरभ ने मंटू पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 
 

इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर के पास झाड़ियों से चाकू भी बरामद कर लिया है। बाकी दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed