Saharanpur: ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार, 15 ट्रेनें दो से सात घंटे लेट आई
Railway News: कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा हुआ है। पिछले दो दिन से मौसम खराब होने के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो कई कैंसिल हो गईं। बुधवार को 15 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
विस्तार
ट्रेन नंबर 22431 सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 7:03 घंटे, 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस 3:03 घंटे, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 3:52 घंटे, 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन घंटे, 04401 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस 2:55 घंटे, 19272 हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस 2:41 घंटे, 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 3:15 घंटे की देरी से आई।
ट्रेन नंबर 20411 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस 2:16 घंटे, 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3:51 घंटे, 14511 दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:11 घंटे, 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दो घंटे लेट पहुंची।
इनके अलावा जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय पर नहीं आई। 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही।
ट्रेन नंबर 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्स्प्रेस सवाई माधोपुर और अंबाला कैंट के बीच बदलकर चलाया गया। जिसकी वजह से यह ट्रेन सहारनपुर में तीन घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट चलने और निरस्त होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है।