फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Insects found in the porridge packets distributed from Anganwadi Centre, samples sent to Meerut

Saharanpur: आंगनबाड़ी केंद्र से वितरित दलिया के पैकेट में निकले कीड़े, जांच के लिए मेरठ भेजे गए सैंपल

Sat, 24 May 2025 03:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 May 2025 03:52 PM IST
सार

रामपुर मनिहारान के आंगनबाड़ी केंद्र से मिली दलिया की पैकेट में कीड़े निकलने की शिकायत पर एसडीएम ने छापा मारा और सैंपल लेकर मेरठ जांच के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Saharanpur: Insects found in the porridge packets distributed from Anganwadi Centre, samples sent to Meerut
जांच करती अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान के तहसील क्षेत्र के ब्लॉक नानौता के गांव शेखपुरा में आंगनवाड़ी केंद्र से वितरित दलिया के पैकेट में कीड़े निकलने की शिकायत के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम डॉ. पूर्वा ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और दलिया के सैंपल लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच के लिए सौंपे।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनुज कुमार की पत्नी अनीता और भाभी सरिता ने दलिया में कीड़े निकलने की सूचना दी थी। शिकायत के बाद एसडीएम डॉ. पूर्वा ने केंद्र के पोषाहार वितरण रजिस्टर की भी जांच की। कुल मिलाकर शेखपुरा के एक, नानौता के एक और रामपुर मनिहारान के एक दलिया पैकेट सहित तीन सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इसके आधार पर उचित कार्रवाई जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के लिए साफ-सुथरे और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री वितरण को प्राथमिकता दी जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed